राजनांदगांव : 43 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए उप संचालक…

राजनांदगांव : 43 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए उप संचालक...

राजनांदगांव | कोष लेखा व पेंशन संभाग दुर्ग में पदस्थ उप संचालक देवेन्द्र चौबे 43 वर्ष की सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। दुर्ग संभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत वित्त सेवा अधिकारियों व शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों के द्वारा विदाई दी।

विदाई उपरांत उनके गृह नगर राजनांदगांव आगमन पर गिरीश देवांगन, सालिक राम बंसोड़े, मनीष मिश्रा, विलास झाड़े, कैलाश साहू, हेमंत कुमार साहू, किशन देवांगन के द्वारा भदौरिया चौक में स्वागत किया गया। न्यू खण्डेलवाल कॉलोनी ममता नगर वासियों, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव यशवंत दीपक, कोषाध्यक्ष गिरीश देवांगन, गणेश लाल साहू, ध्रुवराज बोरकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर पंजवानी, मोरध्वज देवांगन आदि ने स्वागत किया। राजनांदगांव पदस्थापना के दौरान देवेन्द्र चौबे द्वारा जिले की खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास, जिला कबड्डी संघ के सचिव के रूप में अनेक कार्य कर चुके हैं। उनके योगदान की सराहना की गई और स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई।

See also  राजनांदगांव : स्वयं को जानने के लिए सिर्फ पांच मिनट दो: मौलिक प्रभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *