राजनांदगांव : भाजपा आज शहर में निकालेगी विशाल जनजागरण पदयात्रा…

राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत रविवार एक नवंबर को राजनांदगांव में विशाल जनजागरण पदयात्रा स्टेट स्कूल परिसर से सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा विपक्ष की कथित अराजकता फैलाने की राजनीति, भ्रामक प्रचार और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता में भ्रम पैदा करने के प्रयासों का पर्दाफाश करेगी।

भाजपा जिला टोली खूबचंद पारख के नेतृत्व में राजेंद्र गोलछा, सौरभ कोठारी, तरुण लहरवानी, एमडी ठाकुर, रमन डोंगरे, रविंद्र वैष्णव इस अभियान को लेकर लगातार सक्रिय हैं। पदयात्रा के प्रभारी एवं महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि 1 नवंबर को आयोजित इस जनजागरण पदयात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से शामिल होंगे।

See also  राजनांदगांव : गंडई में दो ठिकानों पर दबिश, पकड़े 6 जुआरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *