छत्तीसगढ़

बीजापुर : पोषणबाडी से सुपोषित हुआ आंगनबाडी केन्द्र नैमेड़ नयापारा

प्रत्येक हितग्राहियों को प्रेरित कर उनके घरो मे लगाया गया सुपोषण बाड़ी
पोषण बाड़ी से उत्पादित हरी साग-सब्जी के उपयोग से नैमेड़ के नयापारा हुआ कुपोषण से मुक्त

बीजापुर 07 सितंबर 2023

आंगनबाडी केन्द्र नयापारा नैमेड़

जिला बीजापुर अंतर्गत एकीकृत बाल विवकास परियोजना बीजापुर, सेक्टर नैमेड़ के आंगनबाडी केन्द्र नयापारा नैमेड़ की कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति पटेल द्वारा अपने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषणबाड़ी बनाई गई है। उस पोषणबाडी में हरी साग- सब्जी लगायी है और उस बाडी से हरी साग सब्जी आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों और हितग्राहियों को गरम भोजन के साथ हरी साग भाजी को खिला रही है। ज्योति पटेल अपने सेक्टर सुपरवाईजर के साथ प्रत्येक हितग्राही के घर गृहभेट कर अपने आंगनबाडी केन्द्र अंतर्गत आने वाले हितग्राहियों को भी अपने घरों में पोषणबाडी बनाकर हरी सांग भाजी उगाने हेतु प्रोत्साहित किया । आज नैमेड नयापरा में प्रत्येक हितग्राही के घर पर पोषणबाडी है। सभी हितग्राही खाने में अपने घर की हरी सब्जियों का उपयोग करते है। और आंगनबाडी में सुपोषण अभियान के अंतर्गत मिलने वाले अण्ड़ा, मिलेट चिक्की और दलिया का भी उपयोग कर रहें है। जिससे आंगनबाड़ी नयापारा में वर्तमान में एक भी कुपोषित बच्चे नही है। इस कार्य में कार्यकर्ता ज्योति पटेल के साथ उनकी सहायिका रामदुलारी का भी सराहनीय योगदान है। आज नैमेड़ नयापारा एक कुपोषण मुक्त आंगनबाडी केन्द्र बन गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. आकांक्षा को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान मिला…

राजनांदगांव : डॉ. आकांक्षा को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान मिला…

राजनांदगांव | सर्वजन हिताय शिक्षा फाउंडेशन संस्थान ने राजधानी के विमतारा भवन में श्रीगुरुवे नमः…

10 minutes ago
CG : दहेज लोभियों पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, पति और सास-ससुर को 1 लाख जमा करने के निर्देश …

CG : दहेज लोभियों पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, पति और सास-ससुर को 1 लाख जमा करने के निर्देश …

बिलासपुर। दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट…

17 minutes ago
 राजनांदगांव : घुमका में फूलमती की जीत…

राजनांदगांव : घुमका में फूलमती की जीत…

 राजनांदगांव , घुमका नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया है।…

21 minutes ago
CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

रायपुर। बढ़ईपारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी…

23 minutes ago
CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

मुंगेली। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

34 minutes ago
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर अपना व्यवसाय शुरू…

35 minutes ago