अंबागढ़ चौकी , योग परिवार द्वारा 1 नवंबर को सीएमओ विजय पांडे के नगर निगम भिलाई स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित हुआ। पांडे व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के सहयोग से 21 जून 2025 से शुरू हुईं निशुल्क योग कक्षाओं के संचालन के लिए उन्हें सराहा गया।
विजय पांडे को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। उन्होंने नागरिकों से योग व स्वच्छता से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. रंजन कुमार साहू, अशोक वर्मा, रामेंद्र तिवारी, रामगोपाल शर्मा, सोमदत्त साहू, अशोक साहू, घणाराव साव, बल्दूराम यादव, संपतलाल छेदैया, डॉ. बलराम, आरएन सिंह, महेश खंडेलवाल, मयूर अग्रवाल, आशीष कसार, पुखराज यादव, भावेश, कैलाश बेन पटेल, चन्दा साहू, वर्षा त्रिपाठी, अलका वर्मा, मोना घीया, स्वाति घीया, छेद्दाबाई वर्मा, आरती तिवारी, ममता खंडेलवाल, रोशनी शाह, उषा अग्रवाल व निशा खंडेलवाल उपस्थित रहे।











Leave a Reply