CG : वित्तीय सेवाएँ पहुँचाने छुईहा और चिंगरिया में लगेंगे विशेष शिविर …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

महासमुंद । वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत 05 नवंबर 2026 को विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत छुईहा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा तेंदूकोना तथा ग्राम पंचायत चिंगरिया में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा कोमाखान द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा एवं भारतीय स्टेट बैंक की सहभागिता से भी विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना तथा उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाना है। अभियान की प्रमुख थीम “हर नागरिक तक वित्तीय सेवाएँ – हर नागरिक का सशक्तिकरण” है।

शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत बैंक खाता खोलने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में पंजीयन, बैंक खातों में आधार सीडिंग, केवाईसी/सी-केवाईसी एवं रि-केवाईसी, निष्क्रिय जन-धन खातों को पुनः सक्रिय करने तथा खातों में नामांकन की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा नागरिकों को बचत, निवेश, बीमा एवं पेंशन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बैंकों में जमा बिना दावा की गई राशि की जानकारी एवं दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

See also  राजनांदगांव : छाए रहे बादल, बारिश नहीं हुई, आज से साफ होगा मौसम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *