राजनांदगांव : शिक्षकों को सांकेतिक भाषा के बारे में दी जानकारी…

बांधा बाजार | विकासखंड अंबागढ़ चौकी के बीआरसी भवन में आयोजित राष्ट्रीय साधन- सह- योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएसई) कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शासकीय शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान बच्चों को स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए तैयार करना और उनका मार्गदर्शन करना था।

कार्यशाला के दौरान बीईओ एसके धीवर, बीआरसी संतोष कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। मुख्य मास्टर ट्रेनर के रूप में हाईस्कूल नवागांव विकासखंड मानपुर के प्राचार्य खोमलाल वर्मा थे। उन्होंने शिक्षकों को सांकेतिक भाषा और अन्य कठिन विषयों को आसान तरीकों से हल करने की बारीकियों से अवगत कराया।

See also  राजनांदगांव : धनतेरस आज: सजे बाजार, ऑफर्स और सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट से बढ़ेगी ग्राहकों की भीड़...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *