राजनांदगांव : अपने अधिकारों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील…

राजनांदगांव , महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या शाला राजनांदगांव में बालिकाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और आत्मबल को मजबूत करने एक महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक पॉक्सो एक्ट पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना और उन्हें किसी भी कठिन परिस्थिति में डरने के बजाय डटकर मुकाबला करने के लिए जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विशेष वक्ता व पॉक्सो प्रभारी डॉ. खिलेश्वर साव ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में समझाया। गुड टच और बैड टच के अंतर को स्पष्ट करते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति हमेशा सतर्क रहने और किसी भी असहज स्थिति में चुप रहने के बजाय अपने शिक्षकों और परिजनों से खुलकर बात करने की सलाह दी। प्राचार्य पूर्णिमा शुक्ला, सबा खान, वी मॉडले ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

See also  राजनांदगांव : ममता नगर रोड पर अतिक्रमण बढ़ रहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *