राजनांदगांव : ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार युवती की मौत…

राजनांदगांव : ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार युवती की मौत...

राजनांदगांव | हाईवे पर उरई डबरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार शाम की है। ग्राम फाफामार में रहने वाली 23 वर्षीय सिलेश्वरी अपने काम से राजनांदगांव आई थी। जहां से शाम में वापस गांव लौट रही थी।

सिलेश्वरी अपनी मोपेड से उरईडबरी पहुंची थी। तभी उसे पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 14 एमटी 3362 क​े चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिलेश्वरी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

See also  CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *