राजनांदगांव , महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन व अनुसंधान संस्थान राजनांदगांव के द्वारा 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पशुपतिनाथ शिव सांई धाम (महावीर आश्रम) ग्राम चंदखुरी भाटा जिला दुर्ग में पंचगव्य उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गव्यसिद्ध डॉ. डिलेश्वर साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को पंचगव्य व स्वदेशी उत्पादों के निर्माण की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में गोमय कंडा, भस्म, धूप, दीपक, पंचगव्य साबुन, गोमूत्र अर्क, गोमूत्र घनवटी व पंचगव्य स्नान चूर्ण सहित विभिन्न पंचगव्य आधारित स्वदेशी उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को पंचगव्य से बनने वाले विभिन्न स्वदेशी उत्पादों की जानकारी देना और उनके निर्माण की सरल एवं व्यावहारिक विधि से परिचित कराना था।





Leave a Reply