राजनांदगांव : शासकीय प्रेस के सामने कचरा डंप, फैल रही गंदगी…

शासकीय प्रेस के सामने खुले में कचरा डंप किया जा रहा है। यहां कचरा जमा होने से आसपास गंदगी फैल रही है। कचरा फेंके जाने से राहगीरों और आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

नियमित सफाई नहीं होने से यहां कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। इससे दुर्गंध और आवारा मवेशियों की समस्या भी बढ़ने की आशंका है। निगम को यहां कचरा डालने पर रोक लगाने के साथ नियमित उठाव की व्यवस्था करनी चाहिए।

See also  राजनांदगांव : बच्चों ने लगाए पकवानों के स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने लिया आनंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *