राजनांदगांव : हड़ताल में आई नरमी, रोकी गई गाड़ियों को किया गया रवाना…

राजनांदगांव , छग ड्राइवर महासंगठन की हड़ताल जारी है। हालांकि शुरुआती दिनों में संगठन का दिखाया गया उग्र रुख अब नरम हो गया है। हड़ताल के नाम पर ​​हाइवे में जिन ट्रकों को रोका गया था, उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

इससे सब्जी और अनाज से लदी गा​िड़यां भी शहर पहुंचने लगी है। जिससे आपूर्ति बहाल हुई है। हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के चलते थोक मंडी में पहुंचने वाली सब्जी गाड़ियों की संख्या अ‌ाधी हो गई थी। यही स्थिति अनाज और सीमेंट की गाड़ियों को लेकर भी बनी थी।

लेकिन ड्राइवर संगठन ने आगे शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी है। संगठन के अध्यक्ष हेमचंद देवांगन ने बताया कि जिले में अब कहीं भी वाहनों को रोकने जैसा प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय संगठन आगे परिवहन मंत्री से चर्चा करेगा। इसे बाद आगे ​के लिए निर्देश जारी होंगे। फिलहाल शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी है।

ड्राइवर्स की हड़ताल का सबसे बुरा पाटेकोहरा में पड़ा ​था। यहां बैरियर के कुछ पहले ट्रकों की कतार लग गई थी। संगठन भी लगातार यहां स्टीयरिंग छोड़ने की अपील कर रहा था। जिससे दो दिन जाम लगा रहा। अब यहां भी जाम की स्थिति खत्म हो गई है।

See also  नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *