CG : रायपुर के गर्ग गोत्रीय शुक्ल सम्मेलन की रजत जयंती, 6 गांवों के परिवार एक साथ जुटे …

CG : रायपुर के गर्ग गोत्रीय शुक्ल सम्मेलन की रजत जयंती, 6 गांवों के परिवार एक साथ जुटे …

रायपुर: विप्र परम्परागत रीतियों में आवश्यक सुधार हेतु लिए गए निर्णयों द्वारा परिकल्पना को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया के प्रारम्भ होने का अवसर रहा। इस संकल्प के साथ हुआ “रजत जयंती” समारोह। विप्र भवन रायपुर में पंढरभट्टा, टेमरी, एरमशाही,किरना, चिचोली, खैरा ,के समागम में आयोजित सादगीपूर्ण एवम् द्वि दिवसीय इस भव्य आयोजन की रूपरेखा लगभग तीन माह पहले की गई और इसके संयोजक बनाए गए अधिवक्ता अभिषेक शुक्ल। उनके शब्दों में, उपस्थित आत्मीय जन हमारे परिवार के लोग सहज सुलभ आत्मीय शुभाशीष से यह कार्यक्रम अपनी उत्कृष्टता को छू पाया ऐसा लगता है। जिस शालीनता से तीनों प्रस्तावों स्वीकार्यता एवं प्रस्तुतीकरण अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हुआ है इससे परिवार और समाज निर्माण में निश्चित ही एक भविष्य निर्धारित हुआ है।सभी की आशीर्वाद स्वरुप मधुर वाणी जो उन्नत भोजन के बाद निकले, स्पष्ट है अच्छे विचार का उद्भव स्वादिष्ट भोजन में निहित होता है। हम एक स्मारिका के माध्यम से संपूर्ण विवरण और समाज के आवश्यक बिंदुओं को समाहित करेंगे।

प्रथम दिवस जहाँ हमारी मातृ शक्ति ने शौर्य दिखाया वहीं यह आंगन तनया प्रभा नंदिनी हमारी बेटियों , बुआ और बहनों ने अपने पीहरनुराग से आल्हादित कर दोनों ही दिन हमें ऊर्जावान कर दिया। हमारी मातृ”शक्ति” के संचालन ने जहां एकत्रीकरण की नींव रखी वहीं व्यवस्था की अनुभूति के साथ उपस्थित जन द्वितीय दिवस के उत्तम संचालन से उत्सव को महोत्सव में बदल दिया। प्रथम दिवस की पारिवारिक कवि के कविता पाठन में संतृप्ति दी और द्वितीय दिवस के अभ्यागत कविता पाठन अचंभित कर सुख प्रदान किया । इन सब के साथ यदि संयोजन की बात न करें तो मेरी अभिव्यक्ति ही अधूरी होगी वृक्ष को सिर्फ़ पौध रोपण नहीं वृक्ष रूप में आने में पोषण भी लगता है, इस हेतु रक्तसंचार का दायित्व मेर परिवार ने मुझे दे कर अपना विश्वास जताया है, मैंने उसे हमारे बड़े भाइयों के मार्गदर्शन में खूबसूरत मंशा से करने की कोशिश की है, आयोजन अविस्मरणीय है और रहेगा। कार्यक्रम का संचालन शजिन्ता, संस्कृति , कौस्तुभ, अधिवक्ता कृष्ण कुमार शुक्ल, अनिमेष ने किया । प्रत्यक्ष सहयोगी रहे अविनाश शुक्ल, डॉ हरिन्द्र मोहन, स्वीटी, तुलसी, अनुपमा, श्वेता, सीमा , ज्योति, ज्योति, अर्चना, रिंकी,श्रेयांस, चिन्मय, देवेन्द्र, कुलदीप, अप्रत्यक्ष सहयोगी रोशनी कोमल, निशा अमित, विजित, परिवेश, सुयश रहे। आवश्यकता है और अपेक्षा भी है इस वंशगठन की प्रक्रिया को प्रत्येक व्यक्ति से मानसिक शारीरिक बल निरन्तर प्राप्त होता रहेगा। समाज सुधार की प्रक्रिया निरन्तर है, इसी छोटी इकाई से ही बढ़े रूप में सुगठित संचारित जीवन्त सनातन समाज का निर्माण सम्भव है।

See also  CG : युवा शक्ति ही विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करेगी : राज्यपाल डेका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *