CG : सड़क पर तेंदुआ दिखा तो थमे वाहनों के पहिए, गरियाबंद में राहगीरों ने बनाया वीडियो …

CG : सड़क पर तेंदुआ दिखा तो थमे वाहनों के पहिए, गरियाबंद में राहगीरों ने बनाया वीडियो …

गरियाबंद: गरियाबंद जिले के मैनपुर-कुल्हाड़ीघाट मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। सड़क पर तेंदुए को देखकर राहगीरों और वाहन ड्राइवरों ने गाड़ियां रोक लीं। तेंदुआ कुछ देर सड़क पर चलता रहा और फिर जंगल की ओर चला गया। इस दौरान राहगीरों ने उसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में कुल्हाड़ीघाट वन परिक्षेत्र की है। मंगलवार शाम सड़क से गुजर रहे लोगों ने अचानक तेंदुए को देखा। कुछ देर तक वह सड़क पर विचरण करता रहा। इसके बाद जंगल की ओर बढ़ गया। घटना का वीडियो राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया। ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के सचिव प्रेम ध्रुव ने वीडियो की पुष्टि की है। वन विभाग ने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वाहन धीमी गति से चलाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

See also  CG : 18वीं USIC क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे पुरुष टीम ने जीता गोल्ड मेडल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *