CG : पीछे की नंबर प्लेट गायब थी, बुलेट रोकी तो खुला 13 वाहन चोरियों का मामला, गिरोह का पर्दाफाश! …

CG : पीछे की नंबर प्लेट गायब थी, बुलेट रोकी तो खुला 13 वाहन चोरियों का मामला, गिरोह का पर्दाफाश! …

रायपुर। राजधानी में घूम-घूमकर दोपहिया वाहन चुराने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट (ACCU) की विशेष टीम ने गिरोह के 4 आरोपियों और 3 नाबालिगों को पकड़ा है, यानी कुल 7। इनके पास से 7 बुलेट समेत चोरी की 13 बाइक बरामद हुई हैं। वारदात में इस्तेमाल 3 स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सभी वाहनों की कुल कीमत करीब 18 लाख 50 हजार रुपए है। बिना नंबर प्लेट की बुलेट से खुला मामला

शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला ने ACCU प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई थी। यह टीम चोरी वाली जगहों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही थी और मुखबिरों से जानकारी जुटा रही थी। जिन इलाकों में सबसे ज्यादा वाहन चोरी होते हैं, उन्हें भी चिन्हित किया गया। 17 नवंबर को टीम डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बुलेट पर सवार एक युवक दिखा, जिसकी गाड़ी पर पीछे की नंबर प्लेट नहीं थी। टीम ने उसे रोका। युवक ने अपना नाम दीप छाबड़िया, निवासी कोटा (थाना सरस्वती नगर) बताया। वह गाड़ी के कागज नहीं दिखा सका और पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मान लिया कि बुलेट चोरी की है और उसने इसे अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से चुराया था।

इसके बाद पुलिस ने उसके साथी रुद्राक्ष चंद्रवंशी उर्फ प्रिंस, शुभम पटले, कृष्ण कुमार सिंह और 3 नाबालिगों को भी पकड़ लिया। पूछताछ में सभी ने शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 13 दोपहिया वाहन चुराना कबूल किया। ऐसे करते थे चोरी पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य शहर में घूमकर खास तौर पर बुलेट को निशाना बनाते थे। वे गाड़ी का लॉक तोड़ते थे। फिर एक सदस्य चोरी की बाइक पर बैठता और बाकी सदस्य अपने स्कूटर से पीछे से पैर लगाकर धक्का देते हुए उसे ले जाते थे। पहचान छिपाने के लिए वे नंबर प्लेट निकाल देते या बदल देते थे। गाड़ी पर पहचान के निशान मिटा देते थे या उसके पार्ट्स बदल देते थे।

See also  दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

चार थानों में दर्ज हैं मामले चोरी की सभी 13 गाड़ियों के मामले डी.डी. नगर, कोतवाली, पुरानी बस्ती और टिकरापारा थानों में बीएनएस की धारा 303(2) और 305 के तहत दर्ज हैं। जांच में पता चला कि आरोपी गिरोह बनाकर वारदात करते थे, इसलिए इन मामलों में संगठित अपराध से जुड़ी बीएनएस की धारा 112 और 3(5) भी जोड़ी गई हैं। जब्त सामान चोरी के 13 दोपहिया वाहन (7 बुलेट समेत), कीमत करीब 16.50 लाख रुपए वारदात में इस्तेमाल 3 स्कूटर (एथर, आई-क्यूब और बर्गमैन), कीमत करीब 2 लाख रुपए

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से वाहन चोरी के दूसरे मामलों में भी पूछताछ कर रही है। गिरोह में शामिल दूसरे लोगों की पहचान भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दीप छाबड़िया (21 वर्ष), पिता जगदीश छाबड़िया, निवासी कल्पतरु कॉलोनी, कोटा रोड, थाना सरस्वती नगर, रायपुर रुद्राक्ष चंद्रवंशी उर्फ प्रिंस (18 वर्ष), पिता सुरेश चंद्रवंशी, निवासी शांति विहार कॉलोनी, डंगनिया, थाना डी.डी. नगर, रायपुर शुभम पटले (22 वर्ष), पिता मुकेश पटले, निवासी रायपुरा (किराए का मकान), थाना डी.डी. नगर, रायपुर कृष्ण कुमार सिंह (21 वर्ष), पिता कामदेव सिंह, निवासी जे.डी. कॉम्प्लेक्स के पीछे, थाना कबीर नगर, रायपुर 3 विधि से संघर्षरत बालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *