राजनांदगांव : शहर के कौरिनभांठा में बनेगा बाल संप्रेक्षण गृह, बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधा…

राजनांदगांव राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राजनांदगांव में बाल सम्प्रेक्षण गृह और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय कार्यालय के लिए जमीन आवंटन को मंजूरी मिल गई है।

कौरिनभांठा में 24,090 वर्गफीट जमीन महिला एवं बाल विकास विभाग को मिलने से बालकों के पुनर्वास व संरक्षण की बेहतर व्यवस्था होगी। वहीं, बलदेवबाग स्थित स्टेट हाईस्कूल परिसर में माशिमं कार्यालय के लिए 264 वर्गमीटर जमीन आवंटित होने से विद्यार्थियों और स्कूलों को स्थानीय स्तर पर राहत मिलेगी।

See also  राजनांदगांव : फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *