राजनांदगांव : मोहारा मेला आज से शुरू, तीन दिन भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध…

राजनांदगांव : मोहारा मेला आज से शुरू, तीन दिन भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध...

राजनांदगांव , शिवनाथ नदी तट पर सोमवार से शुरू हो रहे मोहारा मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस ने अगले तीन दिनों के लिए नया रूट प्लान लागू किया है। जाम की स्थिति से बचने के लिए मोहारा रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। बालोद-धमतरी मार्ग: इस ओर से आने वाले वाहन सुरगी, मोखला, भर्रेगांव और खुटेरी से नेशनल हाईवे होते हुए राजनांदगांव पहुंचेंगे।

वापसी के दौरान भी वाहन टोल प्लाजा खुटेरी, मोखला और सुरगी होकर ही जाएंगे। दल्लीराजहरा मार्ग: दल्लीराजहरा से आने वाले भारी वाहन जेवरतला, नांदिया और डोंगरगांव होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे, जबकि वापसी के लिए भी डोंगरगांव, नांदिया और जेवरतला मार्ग का लोगों को उपयोग करना होगा।

See also  मोहला : तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने किसानों को वितरित किए अलसी एवं सरसों के उन्नत बीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *