राजनांदगांव , धान खरीदी के बीच धान के अवैध भंडारण और परिवहन के साथ धान खपाने की कोशिशों पर प्रशासन की सख्ती जारी है। राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में मंडी की टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 205 कट्टा (82 क्विंटल) धान जब्त किया। इसमें राजनांदगांव के एक पोहा उद्योग से 150 कट्टा (60 क्विंटल) और डोंगरगढ़ से 55 कट्टा (22 क्विंटल) धान पकड़ा गया। लाइसेंस की तय सीमा से अधिक धान का संग्रहण और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
जिले में अवैध धान के भंडारण, परिवहन और खरीदी केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। दो राज्यों की सीमा से लगे होने से यहां तस्करी ज्यादा मंगलवार को 2 नए प्रकरण बनने के बाद आंकड़ा बढ़कर 34 हो गया है। अब तक कुल 2997.50 क्विंटल धान, 7090 कट्टा बारदाना और 4 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। राजनांदगांव जिला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली, गोंदिया और मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। इस कारण यहां अवैध धान आने की आशंका ज्यादा है। विगत वर्षों में भी धान जब्त किया है।







Leave a Reply