राजनांदगांव : गोंदिया मेमू के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 4 दिन ट्रेन रद्द; छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सांची में ठहरेगी…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत राबर्टसन स्टेशन यार्ड में रेल लाइन की थ्रू कनेक्टिविटी और केबिन जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के इस कार्य से लाइन क्षमता बढ़ेगी व ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी, लेकिन इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

उधर, 29 व 30 नवंबर को आयोजित 74वीं चेटियागिरि विहार वर्षगांठ व पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सांची स्टेशन में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दो मिनट का अस्थाई स्टॉपेज दिया गया है। इसके तहत 27 व 28 नवंबर को गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह 06.42 बजे सांची पहुंचेगी, जबकि 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शाम 17.14 बजे सांची पहुंचकर 17.16 बजे रवाना होगी। महाराष्ट्र के गोंदिया से चलकर ओडिशा के झारसुगुड़ा तक जाने वाली मेमू पैसेंजर का संचालन प्रभावित होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा दैनिक यात्री व ओडिशा जाने वाले मुसाफिर सफर करते हैं।

महाराष्ट्र से ओडिशा जाने वाली एकमात्र लोकल ट्रेन 27 से 30 नवंबर तक गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। वहीं 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहकर बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी। महाराष्ट्र के गोंदिया से सुबह 5 बजे चलकर ओडिशा के झारसुगुड़ा तक जाने वाली यह एकमात्र बिना रिजर्वेशन वाली लोकल ट्रेन है।

See also  केंद्र प्रबंधक के न आने से धान खरीदी ठप, टोकन लेकर पहुंचे किसान कर रहे इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *