CG : सुरक्षित आहार हमर अधिकार: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश …

CG : सुरक्षित आहार हमर अधिकार: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश …

कोण्डागांव । खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’’ थीम के अंतर्गत जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा केशकाल एवं कोण्डागांव शहर के विभिन्न खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स गोल्डी ढाबा, मेन रोड केशकाल में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर सुधार सूचना जारी करने हेतु अनुशंसा की गई। प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सामग्री के भंडारण एवं उपयोग में FIFO (First In First Out) प्रणाली का पालन करने, शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों का पृथक रखरखाव एवं निर्माण सुनिश्चित करने तथा खाद्य पदार्थों को लपेटने में समाचार पत्रों का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार भगवती बीकानेर स्वीट्स, मेन रोड केशकाल को खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण करने, FIFO प्रणाली का पालन करने तथा खाद्य पदार्थों को समाचार पत्रों में नहीं लपेटने के निर्देश दिए गए। कोण्डागांव शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित लाला होटल को फ्रीजर की नियमित साफ-सफाई तथा स्टेनलेस स्टील चॉपिंग बोर्ड एवं चाकू का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। सुनीता होटल को वॉशिंग एरिया की नियमित सफाई तथा स्टेनलेस स्टील चॉपिंग बोर्ड एवं चाकू का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। वहीं रसोई द फैमिली रेस्टोरेंट को स्टेनलेस स्टील चॉपिंग बोर्ड एवं चाकू का उपयोग करने तथा डस्टबिन को ढककर रखने हेतु निर्देशित किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं आवश्यक सुधारात्मक तथा प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

See also  राजनांदगांव : शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के लिए छह शिक्षकों को मिला सम्मान…

इस कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी रोशन वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार नंद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *