राजनांदगांव , संस्कारधानी राजनांदगांव के प्रसिद्ध मोहारा पुन्नी मेला का समापन धार्मिक आस्था, उत्साह और उल्लास के वातावरण में हुआ। मुख्य अतिथि राजगामी संपदा न्यास समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू थीं। समापन अवसर पर शारदा तिवारी, डीसी जैन, राकेश ठाकुर, अमलेन्दु हाजरा, थाना प्रभारी एमन साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे। मोहारा पुन्नी मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है।
यह मेला वर्षों से लोगों की आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना हुआ है। मेले के माध्यम से न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का अवसर मिलता है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक सहभागिता का मंच भी मिलता है। वरिष्ठ समाजसेवियों व प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। पुलिस व सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से आयोजन के दौरान व्यवस्था बेहतर रही।












Leave a Reply