राजनांदगांव | मां कर्मा रक्तवीर क्लब दिसंबर में दुर्ग संभाग के तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाएगा। क्लब के संरक्षक मदन साहू ने बताया कि पहला शिविर 6 दिसंबर को जिला साहू संघ दुर्ग के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में लगेगा। दूसरा शिविर 20 दिसंबर को जिला साहू संघ बेमेतरा में परिचय सम्मेलन के अवसर पर आयोजित होगा।
तीसरा शिविर 28 दिसंबर को डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम रक्त वीरों में लगाया जाएगा। शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ रक्तदान और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर के सफल आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही रक्तदान करने का महत्व भी बता रहे हैँ।












Leave a Reply