कोरबा : बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दे दी जान

80 साल के बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों से सड़क किनारे अपनी धोती से फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, करमदयाल पिता जोधि सिंह रामचंद्रपुर ब्लॉक के बेलभण्डार का रहने वाला था। बेटा नहीं होने के कारण वह अपनी बेटी के साथ ही पिछले दो सालों से ग्राम हरिहरपुर में रहता था।

वहीं रविवार शाम करीब चार बजे अपना कपड़ा और दूसरा सामान लेकर बेटी को अपने घर जाने की बात कहकर निकला था। बेटी के घर से निकलने के करीब 1.5 किमी की दूर ही करमा डामर के जंगल में सड़क किनारे ही महुआ के पेड़ में अपने ही धोती का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी के अनुसार करमदयाल पिछले कई सालों से पैर दर्द होने के कारण परेशान था।

See also  CG : रात 2 बजे से लगातार केशकाल में हो रही भारी बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *