दिल्ली

पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि

दिल्ली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि दी। पीएम के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपित जगदीप धनखड़ भी बापू की समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित तमाम नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका वैश्विक प्रभाव पूरी मानव जाति को एकता और करुणा के साथ रहने के लिए प्रेरित करता है।इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “Gandhi Jayanti के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारे मार्ग को रोशन करती हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।”पीएम ने आगे लिखा, “हम हमेशा उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। उनके विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।”1869 में जन्मे गांधी भारत के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे और देश की आजादी में उनकी भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रपिता के रूप में मान्यता मिली।पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को भी किया यादआज ही के दिन ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती हैं। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम हमेशा मजबूत भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम करते रहें।”

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

10 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल…

12 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में 667 आवेदनों की प्राप्ति, 116 मामलों का मौके पर निराकरण …

CG : सुशासन तिहार शिविर में 667 आवेदनों की प्राप्ति, 116 मामलों का मौके पर निराकरण …

धमतरी । राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

15 minutes ago
नारायणपुर में नक्सलियों के प्रतीकों पर कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किए स्मारक

नारायणपुर में नक्सलियों के प्रतीकों पर कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किए स्मारक

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने…

25 minutes ago
CG : दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु व्यापक सर्वेक्षण, कलेक्ट्रेट में बैठक सह कार्यशाला आयोजित …

CG : दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु व्यापक सर्वेक्षण, कलेक्ट्रेट में बैठक सह कार्यशाला आयोजित …

सूरजपुर । जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग (विशेष आवश्यकता वाले)…

30 minutes ago
MP में मौसम का कहर, 60Km/घंटा की रफ्तार से चलेंगी आंधियां; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भोपाल-इंदौर में बारिश के आसार

MP में मौसम का कहर, 60Km/घंटा की रफ्तार से चलेंगी आंधियां; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भोपाल-इंदौर में बारिश के आसार

भोपाल  मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है. शुक्रवार को प्रदेश…

31 minutes ago