देश-विदेश

UP : नामचीन स्कूल की शिक्षिका से छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, सीपी ऑफिस पहुंची पीड़िता

कानपुर में कैंट क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल की शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट नजीराबाद पुलिस नहीं दर्ज कर रही है। इससे हताश होकर शिक्षिका गुरुवार को सीपी ऑफिस पहुंची। शिक्षिका के मुताबिक 20 सितंबर को वह कुत्तों को खाना खिलाने जा रही थी। उसी दौरान मकान के निचले तल में रहने वाले कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की।शोर मचाने पर उनके पिता घर से निकले और एतराज जताया। इस पर आरोपियों ने पिता को पीट दिया। 25 सितंबर को वह घर से स्कूल जा रही थी। तब भी आरोपियों ने परेशान किया। शिक्षिका का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नजीराबाद थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग, डीसीपी, एडीसीपी को अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई, फिर भी कुछ नहीं हुआ। इससे परेशान शिक्षिका बुजुर्ग पिता के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। पुलिस आयुक्त के स्टॉफ अफसर अशोक कुमार सिंह को पूरे घटनाक्रम में रुबरू कराया। स्टॉफ अफसर ने एसीपी स्वरूपनगर संजय सिंह को मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए है।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago