कानपुर में कैंट क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल की शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट नजीराबाद पुलिस नहीं दर्ज कर रही है। इससे हताश होकर शिक्षिका गुरुवार को सीपी ऑफिस पहुंची। शिक्षिका के मुताबिक 20 सितंबर को वह कुत्तों को खाना खिलाने जा रही थी। उसी दौरान मकान के निचले तल में रहने वाले कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की।शोर मचाने पर उनके पिता घर से निकले और एतराज जताया। इस पर आरोपियों ने पिता को पीट दिया। 25 सितंबर को वह घर से स्कूल जा रही थी। तब भी आरोपियों ने परेशान किया। शिक्षिका का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नजीराबाद थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग, डीसीपी, एडीसीपी को अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई, फिर भी कुछ नहीं हुआ। इससे परेशान शिक्षिका बुजुर्ग पिता के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। पुलिस आयुक्त के स्टॉफ अफसर अशोक कुमार सिंह को पूरे घटनाक्रम में रुबरू कराया। स्टॉफ अफसर ने एसीपी स्वरूपनगर संजय सिंह को मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए है।भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…