राज्यपाल पटेल पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पुलिस समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। पुलिस अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए असामाजिक तत्वों एवं राष्ट्रद्रोही ताकतों का पूरी कठोरता के साथ दमन करें। समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे के वातावरण को मजबूत रखने से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्यपाल पटेल लाल परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश एवं प्रदेश के शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 राज्यपाल पटेल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। राज्यपाल पटेल ने कहा है शहीदों के परिजन अकेले नहीं है, वे स्वयं, प्रदेश की जनता, पुलिस प्रशासन और सम्पूर्ण समाज शहीदों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस देश के श्रेष्ठ बलों में से एक है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों की त्वरित विवेचना और अपराधियों को सजा दिलाने के साथ ही,  यह सुनिश्चित करें कि कभी किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं हो। समाज में सुरक्षा की भावना के वातावरण को बनाये रखने के लिये आम आदमी को भी पुलिस का सहयोगी बनना होगा। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित महसूस कराने में पुलिस की सजगता, संवेदनशील व्यवहार और वाणी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स जैसे दुर्गम क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की चीनी सेना से मुठभेड़ हुई थी। मातृभूमि की रक्षा करते हुए जवानों ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। उन्हीं की स्मृति में देश की समस्त पुलिस इकाइयों द्वारा यह दिवस मनाया जाता है। सक्सेना बताया कि इस वर्ष म.प्र. पुलिस के 17 जवान वीरगति को प्राप्त हुए है। उन्होंने शहीद परिजनों को आश्वस्त किया कि सभी म.प्र. पुलिस परिवार का हिस्सा है। प्रदेश पुलिस सदैव शहीद परिजनों के साथ है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…

2 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…

10 minutes ago
CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

मैनपाट। विकासखंड मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मृत्यु होने संबंधी जानकारी आने के…

14 minutes ago
CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

CG : मंत्री टंकराम वर्मा आज से बस्तर और नारायणपुर दौरे पर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक…

17 minutes ago
CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च…

26 minutes ago
CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के…

30 minutes ago