CG : पुलिस की कार्रवाई, 5 लाख नगद जब्त

बिलासपुर  चुनाव नजदीक है, ऐसे में पुलिस की कार्रवाई भी तेज हो गई है। पुलिस लगातार सीमा क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी कड़ी में सिरगिट्टी थाना अंतर्गत बनाक चौक के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये नगद जब्त किया है। कैश रखने वाला कार चालक रकम के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा है। फिलहाल पुलिस नगद जब्त कर कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि प्रदेशभर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक विभिन्न जिलों से पुलिस करोड़ों रुपये कैश बरामद कर चुकी है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी जब्त किया है. शुक्रवार को ही रायपुर के बढ़ईपारा स्थित आरा मील के पास क्राईम एंड साईबर यूनिटऔर थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

See also  सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *