बिलासपुर : वाहनों पर कार्यवाही जारी, प्रेशर हार्न निकलवाए

यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर वाहनों में लगाए गए तेज आवाज वाले प्रेशर हार्न निकलवाए। साथ ही वाहनों में नंबर प्लेट की जगह पदनाम वाले प्लेट हटवाए गए। इस दौरान 128 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

डीएसपी संजय साहू ने बताया कि तेज आवाज वाले प्रेशर हार्न से आम लोगों को परेशानी होती है। इस पर अधिकारियों ने अभियान चलाकर वाहनों से प्रेशर हार्न निकलवाने के निर्देश दिए। इस पर यातायात पुलिस की टीम ने मुंगेली नाका रोड, हाई कोर्ट रोड, सरकंडा रोड लिंक रोड, लिंक रोड पर पाइंट लगाकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 50 वाहनों से प्रेशर हार्न निकलवाया। साथ ही आठ वाहनों से मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए। यातायात पुलिस ने नंबर प्लेट की जगह पर पदनाम वाले लगाए गए प्लेट निकलवाए गए। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 128 वाहनों से 59 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

See also  राजनांदगांव : विजयादशमी उत्सव पर आरएसएस का पथ संचलन, लोगों ने बरसाए फूल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *