3 दरिंदों ने किया महिला के साथ गैंगरेप , फिर एक बोतल को महिला के………..

राजस्थान के नागौर जिले दरिंदगी से भरा एक खौफनाक मामला सामने आया है। नागौर में तीन दरिंदों ने एक दलित महिला के साथ पहले गैंगरेप किया, फिर दरिंदे यहीं नहीं रुके बल्कि एक बोतल को महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। इस घटना के बाद पीड़िता लहूलुहान होने पर दर्द से कराहती रही। जुगत लगाकर महिला जैसे-तैसे घर पहुंची और अपने परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। महिला के अनुसार, तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसे धमकाया भी और जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बीच परिजन दहशत में रहे, लेकिन परिवार ने अंतत: पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। यहां ध्यान देने वाली बात है कि पुलिस ने पहले खूब आना-कानी की थी।

पुलिस ने घटना की जानकरी देते हुए बताया कि घटना परबतसर इलाके के गांगवा गांव की है। दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, महिला बीते 19 जनवरी को पड़ोस के ही खेत में बने मकान में मट्ठा (छाछ) लेने गयी थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह छाछ ले रही थी। तभी पास के खेतों में काम कर रहे तीन युवक उसके पास आए और जबरदस्ती करने लगे। उसने तीनों युवकों के चंगुल से भाग निकलने की भरसक कोशिश की लेकिन तब तक उन युवकों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ कुकर्म किया। गैंगरेप के दौरान दरिंदे यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने एक बोतल को महिला के प्राइवेट पार्ट तक में डाल दिया।

इस प्रकरण में थाना प्रभारी रूपाराम चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी डिप्टी एसपी मकराना सुरेश कुमार सामरिया को दे दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला पड़ोसी पांचूराम जाट के खेत पर छाछ लेने गई थी। महिला को अकेली पाकर पांचूराम जाट व उसके साथी कानाराम जाट व श्रवण गुर्जर ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। फिलहाल, तीनों आरोपी गांव से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि जब दहशत के बीच जी रहे परिवार के एक सदस्य ने हिम्मत करके तत्कालीन थाना प्रभारी को इस घटना की जानकारी तो थाना प्रभारी ने केस इसलिए नहीं दर्ज किया, क्योंकि उनका इस थाने से तबादला हो गया था। वहीं, पुलिस की लापरवाही की हद तो तब हो गई जब पुराने थाना प्रभारी के ट्रांसफर के बाद आए नए थाना प्रभारी ने भी परिवार की शिकायत के बाद मामला नहीं दर्ज किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

33 minutes ago
MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…

43 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

43 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

46 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

48 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

56 minutes ago