शहर के जिला अस्पताल से एक कुख्यात अपराधी के फरार होने की खबर मिल रही है। अभिषेक ऊर्फ अनुपम झा नामक बंदी को जेल पुलिस की अभिरक्षा में मंगलवार से जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। जिसे बुधवार रात 9:30 बजे चार से अधिक हथियार बंद युवक भागकर ले गए।

जेल के आरक्षक राजू ने बताया कि बंदी अनुपम को भागने वाले युवकों ने उनसे मारपीट की और फिर दोनों जेल कर्मियों को कट्टा भी टिकाया और अपने साथ अनुपम झा को लेकर फरार हो गए। बता दें कि अनुपम झा अमलेश्वर में हुए समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड का मास्टरमाइंड आरोपी है।

आरोपी को बनारस से किया था गिरफ्तार
साथ ही वह कई गंभीर मामलों में दुर्ग रायपुर समेत अन्य जिलों में भी आरोपित रहा है। पहले भी वह रायपुर पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हो गया था। फरारी के दौरान ही अम्लेश्वर में तीन साथियों के साथ लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद पुलिस ने उसे बड़ी मशक्कत के बाद बनारस से गिरफ्तार किया था।

फिलहाल पुलिस ने सभी तरफ नाकेबंदी कर दी है। लेकिन प्रदेश भर में आचार संहिता लागू है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तैनात है। कुछ ही दूरी पर थाना भी है उसके बाद बंदूकधारी अपराधियों का धड़ल्ले से जिला अस्पताल में घुसकर अपने साथी को भगा ले जाना। कानून व्यवस्था को पोल खोलता नजर आ रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *