बिलासपुर : टुकड़ों में मिली लापता युवक की लाश, ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने की आशंका

बिलासपुर में रविवार को रेलवे लाइन पर एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की होगी। युवक 15 दिन पहले घर से बिना बताए निकला था और अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मालगाड़ी के लोको पायलट ने 26 नंबवर की सुबह करीब 10.30 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि तिफरा ओवरब्रिज से कुछ दूर आरआरबी केबिन के पास युवक ट्रेन से कट गया है। जिस पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी।

जब जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, तब पता चला कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। इस पर जीआरपी ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। तब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

सिविल लाइन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि युवक को जरहाभाठा के पास देखा गया था। टीम ने जरहाभाठा के कुछ युवकों से पूछताछ कर शव की पहचान कराई। तब उसकी शिनाख्त कुदुदंड निवासी सतबीर घृतलहरे (25 वर्ष) के रूप में हुई। वह नशे का आदी था, जिस कारण उसका परिवार परेशान था।

See also  चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *