बिलासपुर  : छात्रा पर जानलेवा हमला, जुर्म दर्ज

जिले में कॉलेज छात्रा पर सरेराह जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। सहेली के साथ कॉलेज से पैदल घर लौट रही छात्रा पर एक युवक धारदार हथियार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे छात्रा के गले में गंभीर चोट आई है। घायल छात्रा को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। पुलिस हमलावर युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

कोटा क्षेत्र की निवासी युवती कोटा स्थित निरंजन केशरवानी शासकीय कालेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसी कालेज में खैरझींटी साजापाली निवासी योगेश साहू पढ़ाई कर रहा था. फाइनल ईयर में फेल होने के बाद उसने प्राइवेट परीक्षा दी थी। उस दौरान उसकी युवती से दोस्ती हो गई थी, लेकिन बाद में छात्र ने आरोपी युवक से बातचीत बंद कर दी थी।

रोज की तरह युवती पढ़ाई के लिए निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा गई हुई थी, जब वह कॉलेज से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान अचानक योगेश साहू ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में छात्रा के गले और सिर पर चोट आई है। युवक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

See also  CG : दोस्तों के साथ घर से निकला था सुजल, सुबह डबरी में मिली लाश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *