ग्लैमर से दूर खाकी वर्दी में नज़र आयी दीपिका पादुकोण, फिल्म फाइटर का फर्स्ट लुक आया सामने

फाइटर साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म साबित हुआ है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का लुक लोगों को काफी इंप्रेस किया है. फिल्म से दीपिका पादुकोण की झलकियां सामने आ चुकी हैं, जिसमें वह स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के रूप में दिख रही हैं. एक्ट्रेस बेहद इंप्रेसिव लुक में हैं. वह वर्दी में काफी अलग नजर आ रही हैं. हमेशा ग्लैमर के चकाचौंध में रहने वाली इस एक्ट्रेस को वर्दी में देखने के लिए फैंस बेताब है. बता दें कि दीपिका को उनके कॉल साइन ‘मिन्नी’ के नाम से भी जाना जाता है. एयर ड्रैगन्स यूनिट में एक स्क्वाड्रन पायलट के रूप में उनकी भूमिका बेहद अलग है. ये एक हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में उनका पहला मिशन है, जो उन्होंने चुनौती के साथ चुना है. दीपिका पादुकोण ने खुद अपने लुक को इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया है. इसके लिए उन्होंने खुद को कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया. फिल्म एक्ट्रेस की बेहद दमदार एक्टिंग देखने को मिलने वाली है दीपिका पादुकोण वर्दी में लोगों के सामने आकर देशभक्ति की भावना जगाने वाली हैं. ‘फाइटर’ अगले साल 25 जनवरी, 2024 को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *