CG : आनलाइन ठगी का शिकार हुआ पेट्रोल पंप मैनेजर, मामला दर्ज

 बिलासपुर कोनी क्षेत्र के सेंदरी में पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। जालसाजी की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कोनी क्षेत्र के सेंदरी में रहने वाले धनंजय कुमार सोनी पेट्रोल पंप के कर्मचारी है।

सोमवार की सुबह 10 बजे वे पंप में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के मैनेजर जगदीश टुटेजा के मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर आनलाइन 48 हजार रुपये भेजने की बात कही। इस पर मैनेजर ने अपने कर्मचारी का मोबाइल नंबर देकर रुपये भेजने के लिए कहा। कुछ देर बाद कर्मचारी धनंजय के मोबाइल पर 30 हजार रुपये जमा होने का मैसेज आया।

इसे कर्मचारी देखकर मैनेजर को बता दिया। कुछ देर बाद ही अनजान व्यक्ति ने गाड़ी बाहर होने के कारण डीजल नहीं डलवाने की बात कही। साथ ही अपने रुपये वापस मांगे। मैनेजर के कहने पर कर्मचारी ने उनके बताए नंबर पर 30 हजार रुपये भेज दिए। थोड़ी देर बाद कर्मचारी बैंक जाकर पता किया तो उसके खाते में कोई रुपये जमा नहीं हुए।

साथ ही उनके खाते से 30 हजार रुपये पार हो गए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर कर्मचारी ने मैनेजर को इसकी जानकारी दी। अब कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

See also  राजनांदगांव : रक्षा टीम ने महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर क्राइम के प्रति किया अलर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *