बीएड की छात्रा की कनपटी में युवक ने मारी गोली, युवती की मौत

रायपुर/महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा में गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे युवक ने एक तरफा प्रेम में पागल होकर युवती रूपा धीवर 22 पिता सुरेन्द्र धीवर की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती वार्ड सात की पंच जमुना धीवर की पुत्री है। घटना के बाद आरोपी ने सिटी कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया गया है कि घर से 10 मीटर की दूरी पर स्थित मेडिकल दवा खरीदने निकली युवती पर घात लगाए आरोपित शेखर ने करीब जाकर फायरिंग की। युवती के कनपटी पर गोली मारने की वजह से रूपा की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद ग्रामीण तत्काल युवती को लेकर इस उम्मीद में बाइक से अस्पताल पहुंचे कि शायद उसकी जान बचाई जा सके। मगर, चिकित्सकों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपित बहुत देर से घात लगाए बैठा था। उसके साथ दो युवक भी थे।

आरोपित शेखर निवासी घोडारी ने वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की बजाय कोतावाली थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। इलाके में फायरिंग की इस पहली घटना से ग्रामीणों में रोष है। मृतिका रूपा पास ही के इंडियन कालेज में बीएड की पढ़ाई कर रही थी।

See also  CG : बलौदाबाजार में स्कूल गेट गिरने से मासूम की मौत लापरवाही पर उठे सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *