CG : धान के अवैध परिवहन पर जप्ती की कारवाई

महासमुन्द  कलेक्टर  प्रभात मलिक के निर्देश पर जिले में सीमावर्ती ओडिसा राज्य से  अवैध धान के परिवहन पर निरंतर कारवाई जारी है। शुक्रवार को देर रात और शनिवार  को  तहसीलदार ममता ठाकुर  के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम टूहलु  में थाना के आगे 350 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर थाना मे  सुपुर्द किया गया। उन्होने बताया कि रात में  धान से भरी गाड़ी उड़ीसा से गरियाबंद की ओर जा रही थी। इसी तरह ग्राम भदरसी में रोशन लाल के बाड़ी में 316 कट्टा धान  जप्त किया गया ।  पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त धान उड़ीसा का है।जिसे पंचनामा कर जप्त्ती बनाया गया।उल्लेखनीय है की उड़ीसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी कारवाई की जा रही है।जो आगे भी जारी रहेगी । 

See also  मोहला : अधिकारियों और कर्मचारियों को डेटा विश्लेषण, मॉनिटरिंग की दी जानकारी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *