CG : CMHO समेत 4 अफसरों पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, जारी किया शोकॉज नोटिस

बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 4 अफसरों को शोकॉज नोटिस जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ये चार अफसर CMHO डॉ. राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, लीड बैंक मैनेजर ओरांव और जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे को नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने यात्रा के शिविरों में शिथिलता पर इन चार अफसरों को नोटिस जारी किया गया। वहीं कलेक्टर ने इन योजनाओं के अंतर्गत लग रहे शिविरों में पहुंचे लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसी ने किसी योजना से अनिवार्य रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने मिशन मोड पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए काम करने को कहा है। हर योजना के तहत बचे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर सेचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

See also  CG : मकान का छज्जा तोड़ते समय दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *