छत्तीसगढ़

CG : धुआं से मिलेगी मुक्ति, समय पर मिलेगा भोजन

कोरिया। मैं बहुत खुश हूं कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर पर हमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस मिला। अब धुंआ से मुक्ति मिलेगी, आंख से आंसू निकलना बंद होगा और परिवार को समय पर भोजन बनाकर भी दे पाऊंगी। मैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हम जैसे गरीब महिलाओं के दर्द को जाना, समझा और समाधान किया। सुबह से जंगलों में लकड़ियां बिनने जाती थीं, जंगली-जानवरों का डर अलग होता था। तन और मन को आज इस शिविर से राहत मिला है। मैं मोदी जी का आभार व्यक्त करती हूं कि जिन्होंने बड़े लोगों की तरह हम जैसे गरीब लोगों को भी गैस चूल्हा में भोजन बनाने की सुविधा प्रदान किए हैं। यह कहानी नहीं बल्कि केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत आज कोरिया जिले के नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा एवं बैकुण्ठपुर में शिविर में मिली गैस चूल्हा के लाभान्वित शिवरपुर-चरचा तथा बैकुण्ठपुर के हितग्राही करीब 30 वर्षीय रामबाई, 55 वर्षीय श्रीमती मानकुंवर बाई, 25 वर्षीय दुर्गा साथी, 35 वर्षीय फूलबासन बाई, 31 वर्षीय ऊषा बाई ने साझा की।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जिले की शिवपुर-चरचा तथा बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे हुए थे। लाभान्वित हितग्राहियों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस-चूल्हा प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी बीते दुख-तकलीफों को साझा करते हुए बताया कि किस तरह चूल्हा से भोजना बनाना पड़ता था, इसके लिए पहले उन्हें लकड़ी के लिए जंगल जाना होता था, वहीं भोजन बनाते समय धुआं के कारण खांसी और आंख से आंसू बहते थे। अब गैस-चूल्हा मिलने से निश्चय ही इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

फूलबासन बाई कहती है कि यहां के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह भी बहुत संवेदनशील है, उनके प्रयास ही हमें इन योजनाओं की जानकारी मिली है और उसका लाभ भी मिला है। श्रीमती ऊषा बाई ने अन्य पात्र हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस योजना के लिए जरूरी कागजात स्थानीय नगर पालिका परिषद में जमा करें और मोदी सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाएं। यह योजना परिवार के लिए और पर्यावरण के लिए भी बहुत कल्याणकारी बताया, क्योंकि गैस चूल्हा होने से पेड़ की कटाई भी रूकेगी और हरियाली भी बने रहेगी।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

2 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

2 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

2 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

2 hours ago