CG : दंतेवाड़ा में दिखा बस्तर बंद का असर

दंतेवाड़ा बीजापुर के ग्राम मुवेंडी की 6 माह की मासूम की गोली लगने से मौत और हसदेव के जंगल की कटाई के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर बंद का ऐलान किया है। बंद को सफल बनने आदिवासी समाज ने व्यपारियों से सहयोग मांगा है। दंतेवाड़ा में इसका खासा असर दिख रहा है। शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानें सुबह से ही बंद है। वहीं हर मंगलवार को क्षेत्र में लगने वाला साप्ताहिक बाजार भी बंद के चलते नहीं लगा। हालांकि आवागमन पर बंद का असर नहीं दिखा। वहीं स्कूल-कालेज समेत जरूरी सेवाएं चालू है।

बता दें कि एक जनवरी को बीजापुर के ग्राम मुवेंडी की छह माह की मासूम की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं हसदेव में भी वनों की कटाई हो रही है। सर्व आदिवासी समाज ने बंद का ऐलान करते हुए हत्या की न्यायिक जांच की मांग और हसदेव में पेड़ों कटाई पर रोक के साथ खदान निरस्त करने की मांग की है‌।

See also  राजनांदगांव : सर्विस रोड का धीमा निर्माण बना मुसीबत, रोज जाम में फंस रहे वाहन चालक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *