रायपुर के गुढ़ियारी में देर रात अज्ञात बदमाशों ने आटो में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तरफ जहां लोग गणतंत्र दिवस की खुशियां मना कर सो रहे थे तो दूसरी ओर अज्ञात बदमाशों ने एक आटो में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक के रायपुर के बड़ा अशोक नगर स्थित शंकराचार्य स्कूल के पीछे खड़ी सवारी आटो में अज्ञात बदमाशों में आग लगा दी।

घटना की जानकारी देते हुए आटो चालक रोशन जघेल ने बताया कि 26 जनवरी की रात रोज की तरह मैंने स्थानीय जगह पर अपनी आटो खड़ी की थी, सुबह देखा तो आटो में किसी ने आग लगा दी, जिससे मेरी सवारी आटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आटो चालक ने बताया कि वह आटो किराया से लेकर चलाता है। उसने मामले की सूचना गुढ़ियारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  CG मौसम: रायपुर में चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों का अपडेट जारी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *