रायपुर : उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने सुकमा में सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया

रामाराम मेला आयोजन हेतु 5 लाख एवं डूबान क्षेत्र में पूल निर्माण के लिए पांच करोड़ रूपए की घोषणा
रायपुर, 28 जनवरी 2022

रामाराम मेला आयोजन हेतु 5 लाख एवं डूबान क्षेत्र में पूल निर्माण के लिए पांच करोड़ रूपए की घोषणा
उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में 3 करोड़ 48 लाख 88

 उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में 3 करोड़ 48 लाख 88 हजार रूपए की लागत से 2.76 किलोमीटर लम्बी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। यह सड़क सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग स्थित जेलबाड़ी से प्रारंभ होकर महादेव डोंगरी होते हुए पटनमपारा होकर सुकमा-कोन्टा गौरव पथ से जुड़ेगी। 
उद्योग मंत्री श्री लखमा ने आयोजित कार्यक्रम में इस सड़क निर्माण कार्य के लिए नगर वासियों को बधाई दी और कहा कि महादेव डोंगरी तक पहुंच मार्ग नगरवासियों की लम्बे समय से मांग थी। उनकी यह मांग अब जल्द ही पूरी हो जाएगी। सड़क निर्माण के साथ ही वार्ड में नाली कवर कार्य भी किया जाएगा। इससे सुकमा नगर की स्वच्छता और सुन्दरता भी बढ़ेगी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कुम्हाररास स्थित कलेक्ट्रेट रोड के डूबान क्षेत्र में पुल निर्माण हेतु 5 करोड़ रूपए प्रदान करने की घोषणा भी की। मंत्री श्री लखमा ने आज राम वन गमन परिपथ में सम्मिलित प्रसिद्ध रामाराम मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र का अवलोेकन किया। उन्होंने आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रामाराम मेला के सफल आयोजन के लिए 5 लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। 
श्री लखमा ने रामाराम मंदिर में स्थित माता चिट्पिटिन की आरती कर सुकमा सहित प्रदेश भर की खुशहाली की प्रार्थना की और पुजारियों समेत ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत हुए। उल्लेखनीय है कि रामाराम पहुंच मार्ग एवं मंदिर परिसर में 17 लाख रूपए की लागत से विद्युत व्यवस्था की गई है। 

See also  CG : राष्ट्रीय पहचान का सुनहरा अवसर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *