छत्तीसगढ़

CG : सोने की दुकान से की करोड़ों की चोरी, पुलिस ने चोरों को पकड़ा

कोरिया ज्वेलरी शॉप के शटर का लॉक तोड़कर लाखों का चांदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. चोरी की वारदात के 72 घंटे के भीतर ही मामले के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले हैं. यह गिरोह फैक्ट्री में काम ढूढ़ने के बहाने चोरी के लिए रेकी करता था. अंतरराज्यीय आरोपियों ने पहली बार छत्तीसगढ़ में चोरी और पहली बार में ही पकड़े गए. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए लाखों के जेवर और इंडिगो CS कार भी जब्त किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले दिन सूरजपुर के भैयाथान में भी चोरी का प्रयास किया गया था. जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के पटना थाना अंतर्गत रनई गांव स्थित लालकुवर ज्वेलर्स एण्ड मेटालाइज शोरूम के मालिक ने 19 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई की शटर का लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है.

जिसकी शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने मामले में शो रूम के मालिक से पूछताछ किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बीते 18 फरवरी की रात 1.30 से 3.00 बजे के बीच मकान स्थित शो-रूम का शटर का लॉक तोड़कर चांदी और अन्य आभूषण के जेवरात चोर ले उड़े. जिसकी कीमत करीब 4 लाख 14 हजार रूपये है. इसके बाद पुलिस ने सभी संदेहियों से पूछताछ शुरू किया और 72 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.5 किलो ग्राम चांदी और 1.400 किलोग्राम आर्टिफिशल आभूषण जब्त किया. साथ ही टाटा इंडिका कार MP 66 C 2719 को बरामद किया गया है.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 17 फरवरी को सिंगरौली से कुदरगढ़ में दर्शन के बहाने चोरी की नियत से भैयाथान आए थे. यहां के ज्वेलरी शाप में चोरी का प्रयास करने पर दुकान मालिक और अन्य लोगों को भनक लगी तो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सभी चोरी कार से भाग निकले. कुछ दूर जाने के बाद उनका कार पंचर हो गया जिसके बाद ट्रैक्टर की सहायता से वह गाड़ी से सूरजपुर पहुंचे. गाड़ी के बनने के बाद 18 फरवरी की रात रनई में सबसे पहले एक शाप में मेंटल और ज्वेलरी शाप बॉसपारा में चोरी का प्रयास किया. लेकिन दुकान में बर्तन की सामग्री होने से वे वहां से चले गए नऔर उसके बाद लालकुवर ज्वेलर्स एंड मेटालाइज में शटर का लॉक तोड़कर चोरी किए.

गिरफ्तार आरोपी

जगदीश बसोर

दलसाय बसोर

रामस्वरूप उर्फ गोपी

धर्मेंद्र बसोर

kgnews

Recent Posts

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो कानून और पीड़िता की उम्र निर्धारण को लेकर एक…

25 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

43 minutes ago
टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

1 hour ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

10 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

11 hours ago