CG : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

महासमुंद जिले के  एनएच 353 रोड, बोरियाझर मोड के पास सडक हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। ग्राम अमलीडीह (खल्लारी) निवासी भीखम कुमार साहू ने पुलिस को बताया की 15 फरवरी को उसका छोटा भाई शेखर कुमार साहू रायपुर काम से अपने मोटर सायकल क्र. CG 06 GV 5753 से गया था। घर अमलीडीह अपने मोटर सायकल से आ रहा था।

इसी दौरान दोपहर करीब 01 बजे एनएच 353 रोड बोरियाझर मोड के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 GW0960 के चालक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया, उसे डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है।

See also  CG : छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवती को जिंदा जलाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *