कांग्रेस में नहीं थम रही भगदड़

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आज सुबह फिर भाजपा ने जोर का झटका दिया है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के युवा नेता और छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके को अपने साथ कर लिया है। विक्रम अहाके ने सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अहाके के साथ छिंदवाड़ा के दो पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। अमरवाड़ा के विधायक रहे कमलेश शाह के भाजपा में आने के बाद छिंदवाड़ा लोकसभा में दूसरा बड़े आदिवासी चेहरे ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा का साथ चुना है। कमलेश  शाह की ही तरह विक्रम अहाके भी कमलनाथ और नकुलनाथ के करीबी माने जाते थे। अब विक्रम अहाके के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम में पार्षद एवं जल विभाग के सभापति प्रमोद शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। उनके साथ जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष साहू, एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धीरज राऊत, आदित्य उपाध्याय, सुमित दुबे ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

See also  अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *