राजनांदगांव : भूपेश सरकार हर वर्ग की हितैषी – गुरभेज सिंह माखीजा

भूपेश बघेल के देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री बनने पर युकां अध्यक्ष ने बाटी मिठाई

राजनांदगांव . प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेश अनुसार एवं राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन में राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश भघेल को देश के सवर्श्रेष्ठ मुख्यमंत्री बनने पर राजनांदगांव युवा कांग्रेस द्वारा मिठाई खिला कर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया | 

गुरभेज सिंह माखीजा ने कहा के छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले एक साल से बेरोजगारी दर देशभर के राज्यों में सबसे कम बनी हुई है | यह लगातार 1 प्रतिशत से कम है | माखीजा ने प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार किसान,गरीब व गांव हितैषी होने के साथ ही हर वर्ग को कुछ न कुछ देने वाली सरकार है। इसलिए राज्य की जनता भूपेश बघेल सरकार को जनता से लेने वाली नहीं जनता को देने वाली सरकार कहती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की आर्थिक नीतियों का लाभ राज्य के हर वर्ग को मिल रहा है। हर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।

युवा कांग्रेस राजनांदगांव शहर अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में न्याय योजना बनाकर पहले किसानों, उसके बाद भूमिहीन  लोगों को लाभ पहुंचाया। गोधन न्याय योजना बनाकर गांव के लोगों को रोजगार मुहेया करा कर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया। इन तमाम योजनाओं के जरिए भूपेश बघेल ने राज्य के लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया है। सीएम के इन तमाम प्रयासों के कारण ही राज्य का विकास का माडल देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की

 इस दौरान जोंटी सिंह , जयदीप ढल्ला , पवन खाती ,अमनदीप भाटिया , प्रिंस कंग , पवन राजपूत , शुभम जंघेल , शुभम प्रजापति , राहुल , अमित , संस्कार ,रोशन ,शशंक डोंगरे ,विपुल , मुकुल , यश एवं अन्य युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *