जय शर्मा बने जिला भाजपा राजनांदगांव के सोशल मीडिया संयोजक

राजनांदगांव. भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने अपनी जिला भाजपा टीम की कार्यकारणी की घोषणा कीसभी तबके और वर्ग के लोगो को इस टीम में जगह मिली जिले के युवा नेता जय शर्मा को भी जिला भाजपा की टीम में सोशल मीडिया का संयोजक बनाया गया है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पार्टी आभार प्रकट किया, जय शर्मा को इस जिम्मेदारी दिए जाने पर उनके मित्र और समर्थकों में खुशी की लहर है। जय शर्मा लगातार भाजपा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है इससे पहले वो जिला भाजपा युवा मोर्चा में प्रवक्ता जैसी अहम जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके है।

See also  CG : उफनते नाले पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *