CG : पुलिसकर्मी ने की महिला की हत्या, अवैध संबंध के चलते किया खून

कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र की महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान अवैध संबंध की वजह से हत्या किया जाना माना जा रहा है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। पाली थाना के चैतमा चौकी के घुनघुट्टीपारा तालाब के पास शनिवार की सुबह बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी महिला शकुंतला रात्रे (35) का शव मिला था। महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर अवैध संबंध की वजह से महिला की हत्या की बात सामने आ रही है।

मामले में संदेही भांजा है जो बिलासपुर में पुलिस कर्मी है। जो घटना दिनांक को कार में बांकीमोंगरा क्षेत्र में देखा गया था। घटना वाली रात उसकी कार हाईवे पर पाली टोल नाका के पास पलटी हुई मिली। वहीं बाद में संदेही भांजा ने बिलासपुर में बाइक चलाते हुए ट्रक से टकरा गया था, जिससे वह घायल होकर वहां अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला लगभग सुलझ गया है। कुछ साक्ष्य इकट्‌ठा किए जा रहे हैं। आज रविवार को मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

See also  CG : पत्नी पर पति ने टंगिया से हमला, दर्दनाक मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *