CG : रेलकर्मी की मनमर्जी ड्यूटी से यात्री परेशान, दोपहर बाद दफ्तर में लग जाता है ताला

जांजगीर। चक्रधरपुर रेल मंडल देश के सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले रेल मंडलों में शुमार है। इस रेल मंडल ने अब इतनी कमाई कर ली है कि अब रेल मंडल के स्टेशन पर ताला जड़कर रेलकर्मी घर पर आराम करने लगे हैं। ऐसा ही एक नजारा चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे स्टेशन में देखने को मिला। यहां स्टेशन के मुख्य कार्यालय भवन में ताला लटका हुआ पाया गया। स्टेशन के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बंडामुंडा स्टेशन में रविवार को स्टेशन का कार्यालय इसी तरह बंद रहता है। कोई भी कर्मचारी या स्टेशन मास्टर स्टेशन में नजर नहीं आते हैं। कोई यात्री काम से बंडामुंडा स्टेशन कार्यालय जाने की कोशिश करता है तो उसे इसी तरह स्टेशन भवन में ताला लटका हुआ मिलता है। बंडामुंडा स्टेशन में रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में तो सुबह में स्टेशन खुलती है। लेकिन दूसरी पाली में दोपहर दो बजे के बाद स्टेशन भवन में ताला लगाकर कर्मचारी घर पर आराम करने चले जाते हैं। विगत कुछ महीनों से इसी तरह का रूटीन वर्क बंडामुंडा स्टेशन में देखने को मिल रहा है। स्टेशन में स्टेशन मास्टर और रेल कर्मियों की इस तरह की घोर लापरवाही देख आम रेल यात्री नाराज हैं। स्टेशन में ताला लगे रहने के कारण यात्रियों को ना तो स्टेशन में ट्रेनों की जानकारी मिल पाती है और ना ही समय पर टिकट मिल पाता है। स्टेशन में किसी तरह का हादसा हो जाए या किसी को मदद की जरूरत रहे तो ऐसी आपातकालीन स्थिति का सामना करने वाला भी स्टेशन में कोई मौजूद नहीं रहता है। मालूम रहे की स्टेशन मास्टर पर स्टेशन के देखरेख व सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी होती है।

See also  CG : उच्च शिक्षा मंत्री की पहल पर कॉलेजों में प्रवेश की तिथि बढ़ी, दाखिले अब 19 सितंबर तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *