राजनांदगांव : हाईवे पर गौवंशों की मौत से आक्रोश बढ़ा…

राजनांदगांव : हाईवे पर गौवंशों की मौत से आक्रोश बढ़ा…

राजनांदगांव , राजनांदगांव से ठाकुरटोला टोल प्लाजा होते हुए बाघ नदी तक नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही गौवंश की दर्दनाक मौतों को लेकर हिंदू जागरण मंच ने गहरा आक्रोश जताया है। संगठन ने दावा किया है कि पिछले एक महीने में तेज रफ्तार ट्रकों व भारी वाहनों की चपेट में आने से 100 से अधिक गौ माताओं की जान जा चुकी है। इस मामले को लेकर मंच ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अशोका हाईवेज टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि भारी आवाजाही वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौवंश की लगातार मौजूदगी बनी रहती है। इसके बावजूद टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा गौवंश की सुरक्षा, रेस्क्यू, इलाज या उन्हें सड़क से सुरक्षित हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि हादसे में घायल या मृत गौवंश को तत्काल हटाने और घायलों के उपचार के लिए रेस्क्यू वाहन की स्थायी व्यवस्था की जाए।

हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि हाईवे पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी से न केवल गौवंश की जान जा रही है, बल्कि वाहन चालकों व आम नागरिकों के लिए भी गंभीर हादसों का खतरा बना हुआ है। यदि गौवंश की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही कोई स्थायी व ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग मंच ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से पूरे मार्ग का निरीक्षण कराने, बीते एक माह के आंकड़ों का सत्यापन करने और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज खंगालने की अपील की है। संगठन का कहना है कि जांच में टोल प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों की लापरवाही साबित होने पर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

See also  राजनांदगांव : कामधेनु महायज्ञ व गौ कथा की तैयारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *