मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव ने केजरीवाल के निवास पर आप की स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभद्रता पर बड़ा हमला बोला

भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभद्रता पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने और स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

राजधानी भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोहन यादव ने कहा कि यह दिल्ली की आप पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर और उनके खुद के व्यवहार का मामला है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी सीएम को किसी प्रकरण में जेल जाना पड़े और वो पद भी नहीं छोड़े। उनके घर मारपीट हो जाए और सीएम कुछ नहीं करे। इन सब बातों को लेकर मुझे थोड़ी निराशा हुई। उन्हें इस घटना पर तुरंत संज्ञान लेकर जो भी जिम्मेदार है, उस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि स्वाति मालीवाल उनकी पार्टी की बड़ी नेता हैं, एक महिला हैं। हमारे यहां तो महिलाएं देवी स्वरूपा मानी जाती हैं। इस प्रकरण को लेकर आप पार्टी को जनता माफ नहीं करेगी, न उनके किसी पदाधिकारी को माफ करेगी। अभी भी समय है, माफी मांगनी चाहिए और पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

See also  मध्यप्रदेश पुलिस में गुणवत्तापूर्ण एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को मिल रही नई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *